Tuesday, 23 August 2016


जमीन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जमीन खरीदना हो तो वास्तु आधारित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ये आपके घर को खुशहाल बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

1. ऐसी भूमि जिस पर जल्दी आग न जले या जलकर बुझ जाए वह कभी फलदायी नहीं मानी जाती है।

2. जो भूमि पश्चिम में ऊंची एवं पूर्व की ओर से नीची हो, वह फलदायी मानी जाती है।

3. भूमि खरीदते समय ध्यान रखें मिट्टी का रंग चाहे जैसा भी हो, लेकिन वह चिकनी होनी चाहिए।

4. भूमि की मिट्टी यदि पीली या सफेद है तो वह शुभ मानी जाती है। यदि लाल है तो मध्यम यदि काली है तो भूमि पर घर या कार्यालय नहीं बनाना चाहिए।

5. यदि भूमि को खोदने पर मिटटी में हड्डी, फटा कपड़ा मिले तो उस भूमि पर रहना शुभ नहीं होता है।

6. जिस भूमि पर पहले श्मशान आदि रहा हो तो वह भूमि अशुभ होती है।

Sunday, 26 June 2016

 घर में  बाम्बू प्लांट्स हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। साथ ही यह घर में  धन-दौलत के साथ सौभाग्य, शांति लाते है | अगर इस पौधे को शीशे के बतर्न में लाल धागों या रिबन से बांध कर रखने पर अधिक सफलता मिलती है।
3 बांस खुशी के लिए

5 बांस धन और समृद्धि पाने के लिए

2 बांस के पौधे प्यार और शादी के लिए

8 पौधे मान और सम्मान के लिए

9 बांस के पौधे सौभाग्य के लिए